4th Grade Result 2026 Link – Active Soon

Rajasthan Help
Sarkari Yojana • Result • Admit Card
CG TET Admit Card 2026
Last updated:

Latest Update 19:21 PM Download CG TET Admit Card 2026 released on 19 Jan at vyapam.cgstate.gov.in. Exam on 01 Feb. 

CG TET Admit Card 2026 Pdf – छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CGTET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए जरूरी अपडेट सामने आ चुका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा CGTET Admit Card 2026 आज 16 January Ko आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

CGTET परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को राज्यभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है, जिसके बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इस लेख में आपको CGTET एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया, परीक्षा तिथि, जरूरी निर्देश और लेटेस्ट अपडेट मिल जाएंगे |

Also Read-

CG TET Admit Card 2026

CG TET Admit Card 2026 Exam Short Detail

OrganizationCG VYAPAM
Post NameChhattisgarh Teacher Eligibility Test
Advt. No.CG TET26
Apply Last Date08/12/2025
LocationChhattisgarh
Apply ModeOnline
Official Website@vyapamcg.cgstate.gov.in

CG VYAPAM TET Exam Call letter 2026 Download

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने CGTET 2026 का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है CGTET परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी 2026 को किया जाएगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ वैध पहचान पत्र लेकर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना अनिवार्य होगा। अभ्यर्थी परीक्षा समय से कम से कम दो घंटे पहले अपने निर्धारित केंद्र पर पहुंच जाएं, ताकि प्रवेश और जांच प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का पता, परीक्षा समय और महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा में बैठने से पहले प्रवेश पत्र पर दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से जांच लेना जरूरी है। यदि किसी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो समय रहते संबंधित विभाग से संपर्क करें।

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026 : महत्वपूर्ण जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा का नामछत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) 2026
आवेदन शुरू होने की तिथि13 नवंबर 2025
आवेदन की अंतिम तिथि08 दिसंबर 2025
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि19 जनवरी 2026
परीक्षा की तिथि01 फरवरी 2026
परीक्षा मोडऑफलाइन (OMR आधारित)

CG TET 2026 आयु सीमा (01-07-2025 के अनुसार)

विवरणआयु
न्यूनतम आयु18 वर्ष
अधिकतम आयुकोई सीमा नहीं

CG TET Exam 2026

परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, जिससे अलग-अलग कक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की पात्रता का आकलन किया जाएगा। पहली पाली में कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों की परीक्षा ली जाएगी, जबकि दूसरी पाली कक्षा 6 से 8 तक अध्यापन के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी अपनी परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे परीक्षा तिथि, पाली और समय की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

CG TET 2026 Exam Time Table

परीक्षा का नामकक्षा स्तरपरीक्षा तिथिपालीपरीक्षा समय
CG TET 2026 (पेपर-1)कक्षा 1 से 501 फरवरी 2026प्रथम पालीआधिकारिक नोटिस अनुसार
CG TET 2026 (पेपर-2)कक्षा 6 से 801 फरवरी 2026द्वितीय पालीआधिकारिक नोटिस अनुसार

CG TET Exam Pattern 2026 Pdf Online

Paper 1 (Class 1–5) :-

SubjectQuestionsMarks
Child Development3030
Hindi3030
English3030
Mathematics3030
EVS3030
Total150150

Paper 2 (Class 6–8)

SubjectQuestionsMarks
Child Development3030
Language 13030
Language 23030
Maths + Science6060
Total150150

CG TET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

  • सबसे पहले छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर पहुंचने के बाद Admit Card या प्रवेश पत्र से जुड़ा सेक्शन खोजें।
  • यहां आपको CG TET 2026 Admit Card का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करते ही Vyapam प्रोफाइल लॉगिन पेज खुल जाएगा।
  • अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।
  • लॉगिन के बाद आपका डैशबोर्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • डैशबोर्ड में उपलब्ध CG TET Admit Card 2026 को डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
Important Links
Admit Card (Download)